मार्च 8, 2026

डॉ. शांडिल ने सोलन में 04.25 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

विक्रमादित्य सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में नगर निगम सोलन क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगभग 04.25 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास किए।

डॉ. शांडिल ने 1.71 करोड़ रुपए से विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने 18.23 लाख रुपए से निर्मित प्राथमिक विद्यालय नडोह की ओर नाले के निर्माण एवं पेवर बिछाने के कार्य का तथा नडोह मार्ग से अनुराधा के घर तक  लगभग 05 लाख रुपए से निर्मित सीढ़ियों के रास्तें का लोकार्पण किया।  
उन्होंने 43.63 लाख रुपए से निर्मित नगर निगम सोलन के मुख्य जलापूर्ति भण्डारण टैंक की छत का लोकार्पण किया। उन्होंने लगभग 20 लाख रुपए से निर्मित पुराने उपायुक्त कार्यालय से सनी साईड पार्क तक सड़क के रखरखाव व पेवर बिछाने के कार्य, लगभग 04.30 लाख रुपए से निर्मित वार्ड नम्बर 12 के प्रवेश द्वार, लगभग 7.19 लाख रुपए से निर्मित एम्बुलेंस मार्ग सनी साईड पर पेवर बिछाने के कार्य तथा लगभग 5.18 लाख रुपए से निर्मित वार्ड नम्बर 12 में सैनिक विश्राम गृह से अमित अपार्टमेंट तक सड़क पर पेवर बिछाने के कार्य का लोकार्पण किया।  
डॉ. शांडिल लगभग 21.25 लाख रुपए लागत से निर्मित जवाहर पार्क वार्ड नम्बर 06 में ओपन एयर थिएटर का लोकार्पण किया।  
स्वास्थ्य मंत्री ने लगभग 46.32 लाख रुपए की लागत से निर्मित नगर निगम कार्यालय सोलन में बैठक सभागार व महापौर कार्यालय का लोकार्पण किया।
डॉ. शांडिल ने लगभग 26.21 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। उन्होंने वार्ड नम्बर 08 में 10.83 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले जौणाजी मार्ग से धाली, नडोह के लिए मार्ग की आधारशिला रखी।
उन्होंने चौरीघाटी में 99 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नए जलापूर्ति भण्डारण टैंक तथा वार्ड नम्बर 11 के शामती में साईं मंदिर के समीप 68 लाख रुपए से निर्मित होने वाले नाले के तटीकरण की आधारशिला रखी।
सैनिक कल्याण मंत्री ने 30 लाख रुपए से निर्मित किए जाने वाले बाई पास सपरुन पर शहीद स्मारक पार्क, लगभग 26.24 लाख रुपए से निर्मित की जाने वाले वार्ड नम्बर 14 के बाई पास सपरुन के शहीद स्मारक पार्क में विभिन्न सुविधाओं के निर्माण, 20 लाख रुपए से निर्मित किए जाने वाले बाई पास सपरुन पर पैदल पथ के निर्माण कार्य तथा 08.08 लाख रुपए से लगभग बाई पास सपरुन में पार्किंग के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।  
इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, नगर निगम की उप महापौर मीरा आनन्द, नगर निगम के पार्षदगण, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, कांग्रेस पार्टी के रमेश ठाकुर, कुल राकेश पंत, सुरेन्द्र सेठी, मोहन मेहता, विकास काल्टा, जगमोहन मल्होत्रा, अंकुश सूद, संधीरा सीनू सिंह, राजेन्द्र ठाकुर, ज़िला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन, एन.एस.यू.आई. के ज़िलाध्यक्ष कुशाग्र, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता काप्टा, उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, वनमण्डलाधिकारी सोलन एच.के. गुप्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading