मार्च 13, 2026

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में सूचना अधिकारी के पद पर तैनात संजय सूद और वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात घनश्याम सिंह ऊमटा के सम्मान में आज सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छोटा शिमला स्थित निदेशालय में निदेशक राजीव कुमार की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

सूचना एवं जन सम्पर्क परिवार की ओर से शुभकामनाएं देते हुए राजीव कुमार ने संजय सूद और घनश्याम सिंह ऊमटा की बहुमूल्य सेवाओं की सराहना की और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
संयुक्त निदेशक महेश पठानिया ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए।
संजय सूद 1 जून, 1993 को नाट्य निरीक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे और 31 वर्ष से अधिक समय तक विभाग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
घनश्याम सिंह ऊमटा की नियुक्ति विभाग में 11 दिसम्बर, 1995 को लिपिक के पद पर हुई और 28 वर्ष से अधिक समय तक विभाग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading