मार्च 9, 2026

ब्रिटेन की लेखिका सामंथा हार्वे ने वर्ष 2024 का बुकर पुरस्कार जीता

ब्रिटेन की लेखिका सामंथा हार्वे ने वर्ष 2024 का बुकर पुरस्कार जीत लिया है। यह पुरस्‍कार उन्‍हें अंतरिक्ष पर आधारित उनके पहले उपन्यास ऑर्बिटल के लिए दिया गया। ऑर्बिटल, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्रियों के दल की कहानी है जो दुनिया को एक अलग दृष्टिकोण से दर्शाती है। यह ब्रिटेन में सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक है। उनका नाम कल शाम लंदन के ओल्ड बिलिंग्सगेट में एक समारोह में घोषित किया गया। सामंथा हार्वे 2019 के बाद यह पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला हैं। उन्हें इसके लिए 50 हजार पाउंड मिलेंगे। लेखिका ने यह पुरस्कार पृथ्वी और शांति के लिए काम करने वाले सभी लोगों को समर्पित किया।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading