नवम्बर 8, 2026

पर्यटकों की आमद बढ़ाने के लिए बहुआयामी प्रयास कर रहा पर्यटन निगमः आरएस बाली

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली की अध्यक्षता में आज होटल हॉलीडे होम में निदेशक मंडल की बैठक अयोजित की गई। इस दौरान बैठक में कई महत्वपूर्व निर्णय लिए गए।

आरएस बाली ने कहा कि निगम की आय में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है और इस वर्ष भी आशातीत बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि निगम के होटलों में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए कई सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। होटलों की मरम्मत के साथ-साथ नया तकनीकी स्टाफ भर्ती करने का फैसला लिया गया ताकि पर्यटक अच्छे माहौल में रहने और जायकेदार व्यंजनों का लुत्फ उठा सकें। मनाली के अलावा कुछ होटलों में निगम क्लब हाऊस और आइस स्केटिंग रिंक की सुविधा भी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पर्यटन निगम एक नया कार्यालय शिमला के होटल हॉलीडे होम के साथ बनाया जाएगा, जिसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम के होटलों में पर्यटकों की आमद बढ़ाने के लिए एक कंपनी के साथ करार किया जा रहा है।
होटल के कमरे की बुकिंग होते ही कंपनी निगम को अग्रिम भुगतान करेगी। उन्होंने कहा कि पहली बार देश की सबसे बड़ी कंपनी के साथ यह करार किया जाएगा।
आरएस बाली ने कहा कि निगम ने सेवानिवत्त कर्मचारियों को 64 करोड़ रुपये की अदायगी की गई है। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा घाटे में चल रहे होटलों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अनेक पहल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि निगम ने होटलों को ए, बी, सी तीन वर्गों में बांटा है और इसी आधार पर होटलों को बेहतर बनाया जा रहा है।
आरएस बाली ने कहा कि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी तरूण श्रीधर का हिमाचल पर्यटन क्षेत्र में लंबा अनुभव है। उनके आग्रह पर ही तरूण श्रीधर निःशुल्क सेवाएं देने के लिए तैयार हुए हैं। उनका मार्गदर्शन निगम को ऊंचाइयों तक लेकर जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.