मार्च 10, 2026

सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका – डाॅ. सैजल

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खेलों से विद्यार्थियों में निर्णय क्षमता, समायोजन, समन्वय, सद्भाव, साहस और सह अस्तित्व जैसे गुणों का विकास स्वतरू ही हो जाता है।
यह उदगार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री हिमाचल प्रदेश डाॅ. राजीव सैजल ने नेरीकलां में 11 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर व्यक्त किए।
आयुष मंत्री ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए मानव जीवन का सक्रिय होना बहुत जरूरी है। खेलकूद के माध्यम से शारीरिक विकास ही नहीं बल्कि मानसिक विकास भी होता है। इसीलिए सभी लोगों के जीवन में चाहे वो विद्यार्थी हो या अन्य लोग खेल-कूद को अपने जीवन का हिस्सा बनाना नितांत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा ज्यादातर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही किया।
डाॅ. सैजल ने विजेश्वर क्रिकेट क्लब नेरीकलां को क्रिकेट मैदान निर्माण के लिए 05 लाख रुपये की राशि विधायक निधि से देने तथा अपनी ऐच्छिक निधि से विजेश्वर क्रिकेट क्लब, नेरीकलां को 31 हजार रुपये देने की घोषणा की।
इससे पूर्व नेरीकलां ग्राम पंचायत के प्रधान सुच्चा सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।

 देवा विजेश्वर क्रिकेट क्लब  के प्रधान सुरेश शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
 प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न स्थानों से तीस टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब धतयार टीम ने जीता तथा उपविजेता सराहां टीम रही। मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में नेरीकलां ग्राम पंचायत के सुरेश शर्मा, संजय, गणेश, देवराज दिनेश सहित कई ग्रामीणों ने वर्तमान सरकार की जन कल्याणकारी कार्यों में आस्था जताते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष संजीव कश्यप, कसौली भाजपा मंडल अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत नेरीकलां गोविंद राम शर्मा, सतपाल सिंह, स्वर्ण सिंह, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग रविकांत शर्मा, अधिशाषी अभियंता विद्युत मंडल परवाणु विकास गुप्ता सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading