मार्च 10, 2026

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल ने जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां और ऊर्जा का संचार करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं और उनके आदर्शों को सभी को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। वर्तमान में भगवत गीता की शिक्षाएं और अधिक प्रासंगिक हैं। हम सभी को इन पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading