मई 1, 2026

विख्यात गुप्ता ने टॉप टेन में बनाई जगह

ममलीग निवासी मनीष गुप्ता और वनिता के पुत्र विख्यात गुप्ता ने 700 में से 690 अंक प्राप्त कर हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड मे Top Ten में जगह बनाई है। विख्यात ने दसवीं तक की शिक्षा ममलीग के हिम आदर्श पब्लिक स्कूल से प्राप्त की है और वर्तमान में अपनी +1 Non-Medical की शिक्षा DAV, लक्कर बाजार, शिमला से प्राप्त कर रहा है।

इस अवसर पर विख्यात के दादा रमेश चंद गुप्ता (सेवनिवृत अध्यापक) एवं दादी उषा गुप्ता ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा की हमारे पूरे क्षेत्र में यह पहली बार है की किसी ने एसी उपलब्धि प्राप्त की है, यह हमारे पूरे परिवार के लिए बहुत गर्व की बात है। विख्यात ने अपने दादा को अपना प्रेरणा स्त्रोत्र बताते हुए कहा की में आगे जाकर Engineering के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश की सेवा करना चाहता हूँ। साथ ही विख्यात के छोटे भाई वत्सल ने अपने बड़े भाई को अपना मार्ग दर्शक बताया और कहा की में उसी की तरह मेहनत कर परिवार का नाम रोशन करना चाहता हूँ।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading