नवम्बर 9, 2026

सुनील वर्मा बने शिमला के मुख्य आयकर आयुक्त

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, दिल्ली कार्यालय से जारी किये गए आदेश के अनुसार सुनील वर्मा ने मुख्य आयकर आयुक्त शिमला का कार्यभार आज ग्रहण कर लिया है |

सुनील वर्मा भारतीय राजस्व सेवा के 1990 बैच के अधिकारी है और वे हिमाचल प्रदेश के ज़िला लाहौल-स्पिति के निवासी है | पदोन्नति से पूर्व वर्मा शिमला में ही बतौर प्रधान आयकर आयुक्त कार्यरत थे | सुनील वर्मा ने आयकर विभाग के विभिन्न पदों पर रहते हुए भारत के अलग-अलग स्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान- की है |

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.