मार्च 11, 2026

केंद्र और प्रदेश सरकारों के जनहित के कार्य और योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की अहम भूमिका

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकारों ने जनहित में बेहतरीन काम किया है  ऐसे में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का इन योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने में अहम रोल रहेगा। 

मशोबरा में आयोजित प्रदेश भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए भारद्वाज ने कहा कि बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ समाज के ने केवल एक विशेष वर्ग से जुड़ा है बल्कि इसका प्रभाव अन्य वर्गों पर भी रहता है।  

आज के समय में जब विरोधी राजनीतिक विचारधाराएं बहलाने और बरगलाने की राजनीति करती है तब बुद्धिजीवियों का कर्त्तव्य बनता है कि भ्रांतियों को दूर करे। 

उन्होंने कहा कि यह वर्ष चुनावी वर्ष है और ऐसे में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार ने अनेकों लोक कल्याण के निर्णय लिए हैं। लेकिन कुछ राजनीतिक दल सोशल मीडिया पर भ्रामक प्राचार करने में व्यस्त हैं। ऐसे में भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ को अपनी भूमिका सक्रियता से निभानी होगी।  

उन्होंने प्रकोष्ठ का आव्हान किया कि आने वाले शिमला नगर निगम के चुनाव के लिए प्रकोष्ठ को विशेष योजना बनानी चाहिए। शिमला शहर में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले बुद्धिजीवी लोग एक बड़ी संख्या में रहते हैं।
इस बैठक में प्रकोष्ठ के संयोजक पूर्व मंत्री रूपदास कश्यप भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading