मार्च 7, 2026

मुख्यमंत्री ने डीडीयू के समीप भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार देर रात्रि दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला के निकट भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को मरम्मत कार्य शीघ्र करने के निर्देश दिए, ताकि वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि सर्कुलर सड़क शिमला शहर की जीवन रेखा है और स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जानी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन को मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति से निपटने और आपातकालीन स्थिति में तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading