अप्रैल 23, 2026

उप-चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल

रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि 51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उप-चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के तहत दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई.एन.सी.) की ओर से हरदीप सिंह बाबा पुत्र अमरजीत सिंह बाबा, गांव धाणा, डाकघर भाटियां, तहसील नालागढ़, ज़िला सोलन ने उपमण्डलाधिकारी कार्यालय नालागढ़ में अपने नामांकन पत्र के चार सेट दाखिल किए। इसके अतिरिक्त परविंदर कौर बाबा ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र के दो सेट दाखिल किए।
दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून, 2024 निर्धारित की गई है। इसके बाद नामांकन पत्रों की छंटनी 24 जून, 2024 को होगी तथा 26 जून, 2024 तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए 10 जुलाई, 2024 की तिथि निर्धारित की गई है जबकि मतगणना 13 जुलाई, 2024 को होगी।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading