मार्च 8, 2026

खेल छात्रावास ऊना व बिलासपुर तथा खेलो इण्डिया उत्कृष्टता केंद्र बिलासपुर के लिए खेल ट्रायल के परिणाम घोषित

निदेशक, युवा सेवा एवं खेल संदीप कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा खेल छात्रावास ऊना, बिलासपुर तथा खेलो इण्डिया उत्कृष्टता केंद्र बिलासपुर में सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए 6 व 7 मई, 2024 को इंदिरा स्टेडियम ऊना तथा लुहणू स्टेडियम बिलासपुर में 9 से 12 मई, 2024 तक लिए गए ट्रायल के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में खेल छात्रावास ऊना के लिए वॉलीबाल के लिए 10 लड़कों और कुश्ती के लिए 11 लड़कों तथा हॉकी में 11 लड़कों व जूडो के लिए 2 लड़कों का चयन किया गया है।
इसी प्रकार खेल छात्रावास बिलासपुर के लिए एथलैटिक्स में 11 लड़कों व 10 लड़कियों, हैंडबाल में 10 लड़कों और कबड्डी में 12 लड़कों व 12 लड़कियों का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि खेल इण्डिया उत्कृष्टता केंद्र तथा खेल छात्रावास बिलासपुर के लिए एथलैटिक्स में 11 लड़कों व 7 लड़कियों, जूडो में 13 लड़कों व 7 लड़कियों और बॉक्सिंग में 9 लड़कों व 12 लड़कियों का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को डाक द्वारा चयन पत्र भेजे जा रहे हैं जिसकी सूचना सम्बंधित जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारियों को पहले ही भेज दी गई है। चयनित खिलाड़ी जन्म प्रमाण-पत्र, खेल उपलब्धि सम्बंधी प्रमाण-पत्र, शिक्षण संस्थान द्वारा जारी चरित्र प्रमाण-पत्र, तीन पासपोर्ट साइज फोटो और मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी मेडिकल फिटनैस प्रमाण-पत्र सहित 20 जून, 2024 को सम्बंधित जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी बिलासपुर के दूरभाष नम्बर 8629899582 तथा जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ऊना के दूरभाष नम्बर 7018186596 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading