मार्च 11, 2026

सर्वोच्च न्यायालय में विशेष लोक अदालत 29 जुलाई से 03 अगस्त तक होगी आयोजित

सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए विशेष लोक अदालत 29 जुलाई से 03 अगस्त, 2024 तक माननीय सर्वोच्च न्यायालय में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने आज यहां दी।
आकांक्षा डोगरा ने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति का कोई भी मामला माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है, तो उसे विशेष लोक अदालत में 29 जुलाई से 03 अगस्त, 2024 तक लगवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक समीप के ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्पर्क कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लगने वाली विशेष लोक अदालत के बारे में अधिक जानकारी के लिए ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-220713 पर किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 10.00 से सायं 05.00 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading