मार्च 13, 2026

रा.व.मा.पा. डुमैहर विद्यालय में किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कण्डाघाट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में आज सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक (उच्चतर शिक्षा) डॉ. जगदीश चंद नेगी ने की।

उन्होंने विद्यार्थियों, अध्यापक-अभिभावक संघ के सदस्यों तथा उपस्थित स्टाफ को प्रथम जून, 2024 को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट लोकतंत्र को मज़बूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. बी.एन. कमल ने इस अवसर पर मतदान केंद्र पर मिलने वाली सुविधाएं जैसे व्हील चेयर, कतार रहित मतदान, रैम्प इत्यादि के बारे में सभी को जागरूक किया।
कार्यक्रम के उपरांत समस्त स्वीप टीम द्वारा उपस्थित अभिभावकों को निऊंदा आमंत्रण पत्र देकर प्रथम जून, 2024 को मतदान के लिए आमंत्रित किया गया तथा हस्ताक्षर चार्ट पर हस्ताक्षर करवाकर भी मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।
विद्यार्थियों द्वारा मतदान जागरूकता पर आधारित एक लघु नाटिका का मंचन किया गया और समूह गान, कविता तथा समूह नृत्य से भी सभी को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर, स्टाफ सदस्य, अध्यापक-अभिभावक संघ के सदस्य तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading