जून 19, 2026

संवेदनशील पोलिंग बूथ जाण्डू में मतदाताओं से की शत-प्रतिशत मतदान की अपील

अर्की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) टीम ने आज संवेदनशील पोलिंग बूथ जाण्डू में मतदाताओं को मतदान की अहमियत समझाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
स्वीप टीम के प्रभारी प्रो. यशपाल शर्मा और डॉ. हेमराज सूर्य ने बताया कि संवेदनशील पोलिंग बूथ जाण्डू में आगामी लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण ढंग से अधिक से अधिक मतदान कर अपना कर्तव्य निभाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपना वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं बल्कि सभी पात्र मतदाताओं का कर्तव्य भी है।
इस अवसर पर प्रो. योगेश कुमार, एच.टी. रमेश कुमार, टी.जी.टी. संजय कुमार, स्थानीय मतदाता ऊषा देवी, कृष्णा देवी, सीता देवी, भगवान दास, विजय कुमार, बीएलओ सन्नो देवी तथा महिला मंडल सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading