नवम्बर 8, 2026

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) सोलन डॉ. पूनम बंसल ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष मिनी सहिवालय के नज़दीक नए बस अड्डा सोलन में कमरा नम्बर 417 में स्थापित किया गया है।
उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि अगर उनके संज्ञान में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की उल्लंघना आदर्श आचार संहिता एवं अन्य कानून या नियमों की अवहेलना का कोई मामला आता है तो वे इसकी सूचना इस कंट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 01792-297435 पर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता की अवहेलना से सम्बन्धित शिकायत भारत निर्वाचन आयोग के सी.विजिल पोर्टल पर भी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न उड़न दस्तों एवं स्थैतिक निगरानी दलों का भी गठन किया गया है। यह सभी दल सक्रिय रूप से अपना कार्य कर रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.