मार्च 14, 2026

मतदान का कर्तव्य निभाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहयोग करें: प्रो. यशपाल शर्मा

सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) टीम ने आज अर्की क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान का महत्व समझाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
स्वीप टीम ने गरुड़ नाग, पम्बड़ पोलिंग बूथ तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में मतदाताओं, विद्यालय के कर्मचारियों व विद्यार्थियों को लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

स्वीप टीम के प्रभारी प्रो. यशपाल शर्मा ने बताया कि सभी मतदाता आगामी लोकसभा चुनाव के महापर्व में मतदान कर अपना कर्तव्य अवश्य निभाएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहयोग करें।
गरुड़ नाग गांव की वरिष्ठ मतदाता लीला शर्मा ने वीडियो संदेश जारी कर अर्की विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों से लोकसभा चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।
इस मौके पर स्वीप टीम अधिकारी डॉ. हेम राज सूर्य, प्रो. योगेश कुमार, सरयांज स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेमलाल नेगी, वरिष्ठ अध्यापक भीम सिंह, बीएलओ निर्मला देवी तथा विद्यालय के समस्त कर्मचारी वर्ग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading