मार्च 11, 2026

मजबूत लोकतंत्र में सभी मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी अति महत्वपूर्ण

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अर्की विधानसभा क्षेत्र की सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी कशलोक व प्राथमिक पाठशाला चंडी में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

स्वीप टीम के प्रभारी प्रो. यशपाल शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल के समस्त कर्मचारी वर्ग, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को मताधिकार के महत्व के बारे में अवगत करवाया गया।
उन्होंने वोटर हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से नए मतदाता पंजीकरण की जानकारी भी दी।
उन्होंने कहा कि अर्की क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी अति महत्वपूर्ण है।
इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता स्वीप टीम के सदस्य डॉ हेमराज सूर्य, प्रो. योगेश कुमार तथा बीएलओ सुपरवाइजर भागीरथ ठाकुर, बीएलओ विमल वर्मा, मीना देवी तथा रीता देवी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading