नवम्बर 8, 2026

राम नवमी पर राज्यपाल ने जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अवतरण दिवस, राम नवमी की देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राम नवमी के पावन अवसर पर राज्यपाल ने आज शिमला के प्रमुख धार्मिक स्थल जाखू मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उनके साथ थीं।
राज्यपाल ने कहा कि यह शुभ दिन लोगों के जीवन में सुख, शांति, और समृद्धि का प्रतीक बने। उन्होंने सभी से भगवान राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.