अप्रैल 29, 2026

हिन्दी, पंजाबी तथा अंग्रेजी प्रतिष्ठित विद्वान अवतार सिंह एनगिल के निधन पर हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी में शोक सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

हिन्दी, पंजाबी तथा अंग्रेजी प्रतिष्ठित विद्वान अवतार सिंह एनगिल के निधन पर हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी में शोक सभा के तहत उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अकादमी के सचिव डॉ. कर्म सिंह ने कहा कि अवतार सिंह एनगिल मूलतः कवि थे, जिन्होंने तीनों भाषाओं मंे समान रूप से लिखा। वे कॉलेज में अंग्रेजी के प्राध्यापक रहें। अवतार सिंह एनगिल कुछ वर्ष पहले तक अकादमी के लगभग सभी साहित्यिक आयोजनों में भाग लेते रहे। सूर्य से सूर्य तक (हिन्दी काव्य संग्रह), इक सी परी (पंजाबी कविता संग्रह), मनखान आएगा तीन डग कविता जैसी पुस्तकों के अलावा उन्होंने सामाजिक, सांस्कृतिक एवं समसामयिक विषयों पर बहुत से लेख लिखें है, जो देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। आकाशवाणी और दूरदर्शन से भी कविताएं और वार्ताएं प्रसारित हुई है।

सचिव अकादमी ने बताया कि अवतार सिंह एनगिल को सूर्य से सूर्य तक पुस्तक के लिए वर्ष 1983 का और तीन डग कविता पुस्तक के लिए वर्ष 1998 का अकादमी साहित्य पुरस्कार प्रदान किया गया।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading