मार्च 14, 2026

स्वीप टीम ने बाल आश्रम विद्यार्थियों को मतदान के प्रति किया जागरूक

अर्की विधानसभा क्षेत्र की सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) टीम ने बातल स्थित बाल आश्रम में विद्यार्थियों एवं नए मतदाताओं को मताधिकार तथा एक-एक वोट के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
स्वीप टीम के प्रभारी प्रो. यशपाल शर्मा और सहायक प्रभारी डॉ. हेमराज सूर्य ने बताया कि पहली बार मतदान में भाग लेने के लिए नए मतदाता उत्साहित हैं। उन्हें मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया, चुनाव आयोग द्वारा विशेष मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी अवगत करवाया गया।
इस मौके पर बाल आश्रम के अधीक्षक बिशन सिंह भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading