नवम्बर 8, 2026

आयकर विभाग ने लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए शिमला में खोला नियंत्रण कक्ष

आगामी लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए आयकर विभाग के नोडल अधिकारी, हिमाचल प्रदेश व अपर आयकर निदेशक (अन्वे.), चंडीगढ़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हिमाचल प्रदेश के शिमला में आयकर विभाग ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एक नियंत्रण कक्ष खोला है, जो विशेष रूप से 24×7 घंटे काम कर रहा है।

किसी व्यक्ति या पार्टियों द्वारा नकदी वितरण, मुफ्त उपहार या किसी प्रलोभन के संबंध में कोई भी शिकायत टोल फ्री नंबरः 1800 180 8200 और व्हाट्सएप नंबर: 9816084117 फोन नंबरों पर संपर्क करके विभाग के साथ साझा की जा सकती है। जानकारी साझा करने वाले व्यक्तियों के नाम और विवरण गोपनीय रखे जाएंगे।

उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस सुविधा का उपयोग करें और वास्तविक जानकारी साझा करें।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.