नवम्बर 9, 2026

मतदान केन्द्र के भवनों में परिवर्तन

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि 04-शिमला (अ.जा.) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ज़िला के कुछ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के तहत मतदान केन्द्रों में संशोधन किया गया है।
उन्होंने बताया कि सोलन ज़िला के 50-अर्की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत मतदान केन्द्र 50/64-अर्की-3 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) अर्की को संशोधित कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) अर्की साईंस ब्लॉक में परिवर्तित किया गया है। संशोधित भवन में अधिक आवास एवं सुविधाएं होने के कारण यह निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि 51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत मतदान केन्द्र 51/40-गुनाहा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुनाहा (पुराना भवन) से परिवर्तित कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुनाहा (नया भवन) तथा मतदान केन्द्र 51/100-राजपुरा रंगुवाला-2 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुरा (पुराना भवन) से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुरा (नया भवन) में परिवर्तित किया गया है। संशोधित भवन में अधिक आवास एवं सुविधाएं होने के कारण यह निर्णय लिया है।
मनमोहन शर्मा ने बताया कि 52-दून विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत मतदान केन्द्र 52/48-सलगा को राजकीय उच्च पाठशाला तुझार से संशोधित कर राजकीय उच्च पाठशाला बधोनीघाट (नया भवन) में परिवर्तित किया गया है। मतदान केन्द्र भवन मतदाताओं के लिए कम दूरी पर होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.