जून 18, 2026

निर्वाचन रैलियों के स्थल निर्धारित करने सम्बन्धी अधिसूचना जारी

लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन ज़िला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी रैलियों के लिए स्थल चिन्हित कर दिए गए हैं।
इस बारे में ज़िला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में मुख्य बाजार अर्की शिव मंदिर के समीप, कुनिहार में तालाब के समीप, दाड़लाघाट में पशु पालन के समीप तथा डुमैहर (दोलंग मैदान) को रैली स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पंजैहरा मैदान मंदिर के समीप, पंचायत घर बरूणा के समीप बरूणा मैदान, पुराना छात्र विद्यालय नालागढ़, अनाज मण्डी मैदान नालागढ़, राजकीय महाविद्यालय रामशहर के समीप रामशहर (रिवालसर) मैदान तथा पंचायत घर नन्ड के समीप नन्ड मैदान को निर्वाचन रैलियों के लिए रैली स्थल चिन्हित किया गया है।
इसी तरह, 52-दून विधानसभा क्षेत्र में पुरानी सब्जी मण्डी बद्दी के समीप हनुमान चौक, बद्दी तहसील के टीपरा गांव में बरोटीवाला-हरिपुर मार्ग के समीप खेल मैदान, चण्डी-पट्टा मार्ग पर मेला मैदान (बरड़ कालोनी मैदान), बस अड्डा चण्डी, बस अड्डा कुठाड़, बस अड्डा गोयला तथा पट्टा में बस अड्डे के समीप मैदान (ग्राम सेवक हट के समीप) को रैली स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में ठोडो मैदान, गंज बाजार सोलन, पुराना बस अड्डा सोलन, कथैड़ बाई पास सोलन पर पुलिस लाईन मैदान, कण्डाघाट में पंचायत घर सिरीनगर के समीप पड़ाव, सिद्ध बाबा मैदान चायल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट के समीप मैदान को रैली स्थल के लिए चिन्हित किया गया है।
इसी तरह 54-कसौली (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में सेना अस्पताल के समीप मैदान (कैंट बोर्ड अथवा सेना प्रशासन की अनुमति उपरांत), आढ़त बाजार कसौली मैदान कश्मीरी मोहल्ला (कैंट बोर्ड कसौली की अनुमति उपरांत), दशहरा मैदान गड़खल, सिहारड़ी मूसलमाना मार्ग धर्मपुर पर सब्जी मण्डी के समीप सब्जी मण्डी मैदान, सब्जी मण्डी देहली दत्यार, सेक्टर-5 परवाणू स्थित दशहरा मैदान, सेक्टर-6 परवाणू स्थित फल मण्डी मैदान तथा सुबाथू में गुग्गा माड़ी मंदिर मैदान (कैंट बोर्ड सुबाथू की अनुमति उपरांत) को रैली स्थल के लिए चिन्हित किया गया है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading