मार्च 9, 2026

शिव और शक्ति ही संसार का मूल – डाॅ. शांडिल

लगभग 24 लाख रुपए की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमंे जन-जन के कल्याण के लिए एकाग्रचित्त होकर निरन्तर कार्य करने की प्रेरणा देता है। डाॅ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के कण्डाघाट उपमण्डल के गम्भेश्वर मंदिर प्रांगण में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने इस अवसर पर गम्भेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी के सुखद जीवन एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
डाॅ. शांडिल ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिव और शक्ति ही संसार का मूल हैं और हमारी सनातन परम्परा इस विषय में वैज्ञानिकता के साथ विश्व का मार्गदर्शन करती है। उन्होंने कहा कि मानव जाति के साथ सम्पूर्ण सृष्टि का कल्याण ही धर्म का मूल है और हम सभी को धर्म के मर्म को जीवन में उतारना चाहिए।
स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा कि आज अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस भी है। उन्होंने सभी को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्त्री समाज की धूरी है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपनी समृद्ध संस्कृति और परम्परा के अनुरूप महिलाओं का सदैव सम्मान करें और लड़कियों को जीवन में आगे बढ़ने के समुचित अवसर प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि गम्भेश्वर मंदिर के सौन्दर्यकरण का विस्तार किया जाएगा और क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से निखारा जाएगा।
डाॅ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन के कल्याण को समर्पित है और सभी के सहयोग से आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने इस अवसर पर गम्भेश्वर मंदिर में लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके उचित निपटारे के निर्देश दिए।
उन्होंने इसे पूर्व शुलानी में 5.50 लाख रुपए की लागत सेे निर्मित सामुदायिक भवन तथा सामुदायिक भवन बोधन के समीप 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित पक्के एम्बुलैंस मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने शूलानी माता मन्दिर कोट की 01 लाख रुपए की लागत से निर्मित छत एवं सुरक्षा दीवार, हलडू नाला से काथली गांव तक 01 लाख रुपए की लागत से निर्मित एम्बुलैंस मार्ग तथा 01 लाख रुपए की लागत से निर्मित पक्का मार्ग बोधन जनता को समर्पित किया।
डाॅ. शांडिल ने ग्राम पंचायत कोट में 04 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले बहुद्देशीय मैदान, ग्राम पंचायत कोट के गनरोड़ी में 2.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन की अधारशिला रखी। उन्होंने गरू में 3.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले की सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया।
जोगेन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, खण्ड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, ग्राम पंचायत कोट की प्रधान चम्पा देवी, नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षद रजत थापा, कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, मन्दिर समिति के प्रधान हेमेन्द्र चन्देल, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट नरेश शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading