मार्च 7, 2026

हिमाचल प्रदेश ने बेस्ट इमर्जिंग माउंटेन डेस्टिनेशन श्रेणी में जीता पुरस्कार

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज बताया कि जिला कांगड़ा के धर्मशाला के निकट सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैक्लोड़गंज को वीरवार को नई दिल्ली में प्रतिष्ठित मीडिया हाउस इंडिया टूडे ग्रुप द्वारा टूरिज्म सर्वे एंड अवार्डस-2023 में ‘बेस्ट इमर्जिंग माउंटेन डेस्टिनेशन’ श्रेणी में पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर से निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मानसी सहाय ठाकुर ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
इंडिया टूडे ग्रुप ने अपने पाठकों के माध्यम से ऑनलाइन वोटिंग से एक सर्वेक्षण करवाया था। यह सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह से डेढ़ माह पहले किया गया था और देशभर के विभिन्न राज्यों के गंतव्यों से संबंधित नामांकन किए गए थे। प्राप्त नामांकनों में से मैक्लोड़गंज को संबंधित श्रेणी में श्रेष्ठ गंतव्य आंका गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading