अप्रैल 29, 2026

मज़दूरी कार्य के लिए ऑनलाईन निविदाएं आमंत्रित

ज़िला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन नरेन्द्र धीमान ने कहा कि ज़िला सोलन में कृषि उपज विपणन समिति मलपुर व मार्केट यार्ड नालागढ़ में वर्ष 2024-25 के लिए गंदम व धान की खरीद के मज़दूरी कार्य के लिए ऑनलाईन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
उन्होंने कहा कि ऑलाईन निविदाएं ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं मामले सोलन कार्यालय में 29 फरवरी, 2024 को दोपहर 01.00 बजे तक भेजी जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह निविदाएं उसी दिन सांय 03.00 बजे उपायुक्त सोलन अथवा उनके प्रतिनिधि के समुख खोली जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इच्छुक निविदादाता वेबसाईट etender.hp पर आवेदन कर सकता है।
इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading