मार्च 9, 2026

मुख्यमंत्री ने पेश किया 10307 करोड़ का अनुपूरक बजट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 10307 करोड़ 59 लाख का अनुपूरक बजट सदन के सामने पेश किया।

इसमें 7267 करोड़ 41 लाख रूपये राज्य की योजनाओं और 3040 करोड़ केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के लिए रखा गया है। प्रदेश सरकार ने 598 करोड़ 71 लाख पैंशन व अन्य सेवानिवृति लाभ के लिए आवंटित किए हैं। इसके अलावा 372 करोड़ 66 लाख रूपये बिजली सबसिडी, 279 करोड़ 32 लाख अस्पततालों के निर्माण, हिमकेमयर योजना और मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के लिए रखे गए हैं। 442 करोड़ 9 लाख रूपये हिमाचल पथ परिवहन निगम को सहायता और 87 करोड़ 26 लाख का आवंटन पाॅलीटैक्निक काॅलेजों, आईटीआई, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों व महाविद्यालयों के भवनों के निर्माण व वेतन अदायगी के लिए आवंटित किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय प्रायोजित स्कीमों के तहत अधिकतर राशि चालू व नई विकस योजनाओं, जिनके लिए केंद्र सरकार से इस वर्ष के दौरान धनराशि प्राप्त हुई है, के लिए प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें से 1590 करोड़ 52लाख एन.डी.आर.एफ. से प्राप्त आपदा प्रबंधन के लिए, 525 करोड़ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, 207 करोड़ 23 लाख रेणुकाजी बांध विस्थापितों को मुआवजे, 149 करोड़ 49 लाख स्मार्ट सिटी मिशन शिमला और 48 करोड़ 98 लाख स्मार्ट सिटी मिशन धर्मशाला के लिए रखे गए हैं।
इस अनुपूरक बजट को चर्चा के उपरातं पारित किया जाएगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने साल 2023-24 में 53 हजार 413 करोड़ का बजट पेश किया गया था। सरकार ने इस वित वर्ष में जो अतिरिक्त बजट खर्च किया, उसके लिए अनुपूरक बजट पेश किया जाता है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading