नवम्बर 9, 2026

अग्निवीर योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया 22 मार्च, 2024 तक ऑनलाईन परीक्षा 22 अप्रैल, 2024 से

भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए सोलन, शिमला, सिरमौर तथा किन्नौर ज़िला के युवाओं के लिए ऑनलाईन पंजीकरण की प्रक्रिया आज से आरम्भ होकर 22 मार्च, 2024 तक जारी रहेगी। यह जानकारी भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने दी।
उन्होंने कहा कि परीक्षा 22 अप्रैल, 2024 से आयोजित की जाएगी।

कर्नल पुष्विंदर कौर ने कहा कि प्रदेश के सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर ज़िला के युवाओं को अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए अपना पंजीकरण ऑनलाईन करवाना होगा। यह पंजीकरण वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in  पर किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 मार्च, 2024 है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की पात्रता तथा अन्य शर्तें वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in  पर उपलब्ध है।
भर्ती निदेशक ने कहा कि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस वेबसाईट पर कुछ वीडियो लिंक उपलब्ध करवाए गए है। उन्होंने कहा कि इन वीडियो के माध्यम से उम्मीदवार पंजीकरण प्रक्रिया में बदलाव और ऑनलाईन परीक्षा में उपस्थित होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, स्टोरकीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक्निकल के लिए ऑनलाईन परीक्षा 22 अप्रैल, 2024 से विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।
कर्नल पुष्विंदर कौर ने इच्छुक उम्मीदवारों से अपना पंजीकरण करने से पूर्व सेना की वेबसाईट पर भर्ती के लिए पात्रता व अन्य शर्तों का अवलोकन करने का आग्रह किया।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.