नवम्बर 9, 2026

प्रदेश में 10 फरवरी को मनाया जाएगा विश्व दलहन दिवस

कृषि विभाग के प्रवक्ता ने आज बताया कि 10 फरवरी, 2024 को प्रदेश में विश्व दलहन दिवस मनाया जा रहा है। दालों के सेवन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू किए गए इस अभियान के तहत इस वर्ष विश्व दलहन दिवस का विषय ‘दालें: पौष्टिक मिट्टी और लोग’ रखा गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में दालों के उत्पादन, उपभोग और उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग के माध्यम से प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश में माश, मूंग, राजमाह सहित विभिन्न दालें उगाई जाती हैं। यह दालें पोषक और सुलभ प्रोटीन के स्रोत हैं और मिट्टी के स्वास्थ्य, फसल चक्र तथा जलवायु अनुकूलन इत्यादि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि सतत कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी इनकी अहम भूमिका है और किसानों को दालों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.