मार्च 13, 2026

जिलाधीश शिमला ने की विधान सभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

आज दिनाँक 5 फरवरी, 2024 को अपराह्न 12:30 बजे जिला शिमला के नव नियुक्त जिलाधीश अनुपम कश्यप ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पठानियां ने अनुपम कश्यप को जिला शिमला का जिलाधीश नियुक्त होने पर बधाई दी। पठानियां ने कहा कि जिला शिमला के जिलाधीश का पद बहुत महत्वपूर्ण है तथा जिम्मेदारियों से भरा है। भेंट के दौरान पठानियां ने कहा कि विधान सभा का बजट सत्र भी 14 फरवरी से आरम्भ हो रहा है। उन्होने कहा कि सत्र के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की जिम्मेवारी जिला प्रशासन के पास रहती है तथा परिवहन व्यवस्था भी सुचारू रखने के लिए जिला प्रशासन ही पूर्णत: जिम्मेवार होगा। पठानियां ने इस अवसर पर जिलाधीश को अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading