मार्च 14, 2026

मुख्यमंत्री ने पांच दिव्यांग शोधार्थियों को राष्ट्रीय फेलोशिप प्राप्त करने पर बधाई दी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फेलोशिप प्राप्त करने वाले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पांच दिव्यांग पीएचडी शोधार्थियों को बधाई दी है। 

उन्होंने कहा कि प्रतिभा ठाकुर (राजनीति विज्ञान), मुकेश कुमार (शिक्षा शास्त्र), राजपाल (इतिहास), संजय भैरव (योग) और हेम सिंह (वाणिज्य) ने मेरिट के आधार पर यह फेलोशिप हासिल कर अन्य युवाओं को प्रेरणा दी है। प्रदेश विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में दिव्यांग विद्यार्थियों का पढ़ना सामाजिक न्याय का संकेत है। 

मुख्यमंत्री ने कहा की दिव्यांगता को कमजोरी नहीं बल्कि चुनौती मानकर आगे बढ़ रहे युवाओं को प्रदेश सरकार हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading