मार्च 10, 2026

मुख्यमंत्री ने साप्ताहिक गिरिराज का वार्षिक कैलेंडर-2024 जारी किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के साप्ताहिक समाचार पत्र गिरिराज का वार्षिक कैलेंडर-2024 जारी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने में गिरिराज साप्ताहिक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के कमजोर वर्गों के सुधार के उद्देश्य से विभिन्न कल्याणकारी निर्णय लिए हैं और सरकार की इन पहलों की आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंच सुनिश्चित करने में इस साप्ताहिक की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क राजीव कुमार, गिरिराज साप्ताहिक के वरिष्ठ संपादक डॉ. राजेश शर्मा, सम्पादक रीना नेगी और सहायक सम्पादक योगराज शर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading