नवम्बर 8, 2026

हमीरपुर आगमन पर उप-राष्ट्रपति का अभिनन्दन

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आज एनआईटी, हमीरपुर के निकट हेलीपैड पहुंचने पर गरिमापूर्ण अभिनन्दन किया गया। उप-राष्ट्रपति की पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी उनके साथ थीं।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और मिनिस्टर इन वेटिंग कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने उप-राष्ट्रपति का स्वागत किया।
स्थानीय विधायक आशीष शर्मा, डिवीजनल कमीश्नर राखिल काहलों, उप-महानिरीक्षक उत्तरी रेंज अभिषेक दुल्लर, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा, निदेशक एनआईटी हमीरपुर प्रो.एच.एम. सूर्यवंशी और प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.