जून 16, 2026

विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुँची  धरोग, हमीरपुर में ग्रामीणों को दी गई भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी

विकसित भारत संकल्प यात्रा आज हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ब्लॉक में स्थित ग्राम पंचायत धरोग पहुंची। कार्यक्रम मै भारत सरकार की ओर से पत्र सूचना कार्यालय सूचना कार्यालय , नई दिल्ली के महानिदेशक राजीव जैन भी उपस्थिति रहे ।

इस मौके पर राजीव जैन ने कहा की इस यात्रा का मकसद भारत सरकार द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं और पहलों को लोगो तक पहुँचाना है उन्होंने ने वहा मौजूद लोगो को संबोधित किया और कहा की पीएम आवास योजना ने व्यक्तियों, विशेषकर महिलाओं को मालिकाना हक प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाया है। उन्होंने उपस्थित जन समूह को उनके जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न ग्रामीण और शहरी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर केंद्रित एक क्विज़ भी आयोजित की ।

कार्यक्रम में पीएनबी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की । जिन योजनाओं की जानकारी दी गई उनमें प्रमुख हैं जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, किसान समान निधि और अटल पेंशन योजना शामिल हैं। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, आयुष्मान भारत, मातृ वंदना योजना और पीएम जन औषधि योजना के बारे में बहुमूल्य जानकारी साझा की ।

केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत प्रदेश की विभिन्न पंचायतों में लोगों को केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में आज जनजातीय जिला किन्नौर के पूह उपमण्डल के तहत ग्राम पंचायत चूलिंग में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की लोगों को जानकारी दी गई।

सोलन जिला की देवठी व रणो पंचायत में भी यात्रा के तहत लोगों को केन्द्रीय योजनाओं के बारे में अगवत करवाया गया। इस दौरान लाभार्थियों ने केन्द्रीय योजनाओं को लाभकारी बताया।

कांगड़ा जिले में सुलह विधानसभा क्षेत्र की धोरण व चम्बी ग्राम पंचायत और सिरमौर जिले के पराडा में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों को केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान लाभार्थियों ने केन्द्र सरकार की योजनाओं को बेहद लाभकारी बताते हुए कहा कि इन योजनाओं से उनके जीवन स्तर में व्यापक बदलाव आया है।

राष्ट्रव्यापी “विकसित भारत संकल्प यात्रा” अभियान का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक पहुंचना है जो सरकारी योजनाओं से वंचित हैं ।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading