मार्च 8, 2026

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत जिला किन्नौर और चम्बा के विभिन्न जनजातीय इलाकों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

हिमाचल प्रदेश में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत जिला किन्नौर के गांव कामरू और जिला चम्बा के गांव होली व ग्राम पंचायत कुलेठ ब्लॉक भरमौर मे जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लोगों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआें की जानकारी मुहैया करवाई गई। ताकि लोगों को इन योजनाआें का लाभ अधिक से आधी मिल सके। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाआों की बारीकी से जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान लोंगो को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कला और मनोरंजन के साथ साथ प्रचार सामग्री के माध्यम से भी प्रादन की गई।

राष्ट्रव्यापी “विकसित भारत संकल्प यात्रा” की शुरुआत 15 नवम्बर को किया गया। यह यात्रा हिमाचल के तीन जनजातीय बहुल ज़िलों, चम्बा, किन्नौर एवं लाहौल स्पीति में निकाली जा रही है। भारत विकास संकल्प यात्रा वाहन 15 दिनों में तीनों ज़िलों की 109 जनजातीय बहुल ग्राम पंचायतों से होकर गुज़रेगे।

इस यात्रा का उद्देश्य उन लोगों तक पहुंचना है जो सरकारी योजनाओं से वंचित हैं । साथ ही यात्रा का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित्तीय सेवाएं, बिजली कनेक्शन, एलपीजी सिलेंडर, स्वच्छ पेयजल, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, स्वास्थ्य योजना इत्यादि जैसी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाना और इनका लाभ वंचितों को प्रदान करवाना है।

इस अभियान में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में नामांकन; छात्रवृत्ति योजनाएं; वन अधिकार स्वामित्व: व्यक्तिगत और सामुदायिक भूमि; वन धन विकास केन्द्र: स्वयं सहायता समूहों को संगठित करने जैसी जनजातीय क्षेत्रों की विशिष्ट चिंताओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading