अप्रैल 28, 2026

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर शिमला में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज बताया कि 16 नवम्बर, 2023 को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के तत्वावधान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होटल होलीडे होम शिमला में आयोजित किया जा रहा है। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 16 नवम्बर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े समसामयिक विषयों पर परिचर्चा का आयोजन किया जाता है। भारतीय प्रेस परिषद की ओर से इस वर्ष आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading