मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और उनकी पत्नी डॉ. अनुरीता सक्सेना ने राज भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल और अन्य पुलिस अधिकारियों ने राज भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर ने आयोग के सदस्यों के साथ राज भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट कर उन्हें दीपावली कीशुभकामनाएं दीं।