मार्च 10, 2026

सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर आधारित हिम समाचार ऐप एप्पल स्टोर पर भी उपलब्ध

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज बताया कि राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर आधारित हिम समाचार ऐप अब ऐप्पल स्टोर पर भी उपलब्ध है और इसे आईओएस सॉफ्टवेयर पर भी आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह ऐप लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करता है जिससे वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि यह ऐप सूचना एवं जन संपर्क विभाग की एक पहल है। इस ऐप के माध्यम से लोग राज्य सरकार के निर्णयों, वीडियो सामग्री, विभागीय समाचार बुलेटिन और विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह ऐप हाल ही में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लॉन्च किया गया था। पहले यह ऐप्लिकेशन केवल गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध था और अब यह ऐप्पल स्टोर पर भी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading