अप्रैल 25, 2026

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने दी लोगों को होली उत्सव की बधाई

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने कहा कि रंगों के त्यौहार होली का अपना महत्व है तथा इसकी विशेष पहचान है। उन्होंने आशा जताई कि होली का यह त्यौहार मित्रता की भावना को सुदृढ़ करेगा तथा देश की एकता और अखण्डता को और मजबूती प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि होली भाई-चारे की भावना को प्रदर्शित करने वाला विशिष्ट त्यौहार है, जो हमें आपसी सहयोग और मित्रता का सन्देश देता है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्यौहार देश की एकता और अखण्डता को और सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading