मार्च 9, 2026

पंचायती राज संस्थाओं के उप निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्रों की सूची प्रकाशित

हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने पंचायती राज संस्थाओं के उप निर्वाचन, 2023 के लिए ज़िला के विभिन्न विकास खण्डों में मतदान केन्द्रों की सूची प्रकाशित कर दी है।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा प्रकाशित सूची के अनुसार विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सतडोल के वार्ड नम्बर 01, कांशीपट्टा के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला सतडोल तथा ग्राम पंचायत छावशा के वार्ड नम्बर 04, पाडली के लिए आंगनवाड़ी केन्द्र पाडली को मतदान केन्द्र अधिसूचित किया गया है।
विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत आंजी मातला के वार्ड नम्बर 01 रडोपैद के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला रडोपैद को मतदान केन्द्र के रूप में अधिसूचित किया गया है।
विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत संघोई के वार्ड नम्बर 05, मलावण-02 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला मलावण तथा ग्राम पंचायत सानन के वार्ड नम्बर 04, सानण ब्रागिया के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला सानण ब्रागिया को मतदान केन्द्र अधिसूचित किया है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading