नवम्बर 9, 2026

मतदान केन्द्रों की सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित

भारत निर्वाचन आयोजन के निर्देशानुसार ज़िला सोलन के 50-अर्की, 51-नालागढ़, 52-दून, 53-सोलन (अ.जा.) तथा 54-कसौली (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की सूचियां लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के नियमानुसार अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन-2022 के दौरान ज़िला में 579 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए थे तथा मतदान केन्द्रों की युक्तिकरण प्रक्रिया के दौरान 13 नए मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। उन्होंने कहा कि अब मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 592 हो गई है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए 13 मतदान केन्द्रों के भवनों को स्थानान्तरण तथा 08 मतदान केन्द्रों के अनुभागों का युक्तिकरण किया गया है।
उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों की सूचियों का ज़िला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (उपमण्डलाधिकारी) कार्यालय में निःशुल्क निरीक्षण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उक्त सूचियों का अवलोकन मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश की वेबसाईट  http://ceohimachal.gov.in  तथा उपायुक्त सोलन की वेबसाईट hpsolan.nic.in  पर भी किया जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.