मार्च 15, 2026

नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 02 के उप चुनाव की समय सारणी जारी

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन ज़िला के अर्की में नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 02 मियांपुर के उप निर्वाचन के लिए समयसारिणी जारी कर दी गई है। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 02 (मियांपुर) के लिए उम्मीदवार अथवा उनके प्रस्तावक नामांकन पत्र 18 अक्तूबर से 20 अक्तूबर, 2023 तक प्रातः 11.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक तहसील कार्यालय अर्की में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रपत्र तहसील कार्यालय अर्की से प्राप्त किया जा सकता है।
कविता ठाकुर ने कहा कि नामांकन पत्रों की छंटनी 21 अक्तूबर, 2023 को की जाएगी। उन्होंने कहा कि 25 अक्तूबर, 2023 को दोपहर 03.00 बजे तक नामांकन पत्र निर्धारित नियमानुसार वापिस लिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र वापिस लेने के लिए निर्धारित समय के उपरांत उम्मीदवार को प्रतीक चिन्ह आबंटित किए जाएंगे।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन करवाए जाने की स्थिति में 05 नवम्बर, 2023 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक मतदान होगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading