मार्च 8, 2026

राज्यपाल ने लेफ्टिनेंट जनरल दौलत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला के एतिहासिक रिज के दौलत सिंह पार्क में पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल दौलत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि सेना के वीरों का राष्ट्र के प्रति समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल दौलत सिंह ने अपनी दूरदर्शिता और बेहतर रणनीति से सेना का कुशलता से नेतृत्व किया।

जीओसी-इन-सी आर्ट ट्रैक एस.एस. महल, लेफ्टिनेंट जनरल दौलत सिंह के पुत्र सुरंेद्र दौलत, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेंद्र अत्री, सेना एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading