अप्रैल 28, 2026

ज़िला में राष्ट्रीय डाक सप्ताह 09 से 13 अक्तूबर तक मनाया जाएगा

भारतीय डाक विभाग सोलन 09 अक्तूबर से 13 अक्तूबर, 2023 तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है। यह जानकारी अधीक्षक डाकघर सोलन राम देव पाठक ने दी।
राम देव पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह का उद्देश्य आम लोगों के दैनिक जीवन, वैश्विक, सामाजिक और आर्थिक विकास में डाक विभाग की भूमिका के बारे में जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह की शुरुआत 09 अक्तूबर, 2023 को विश्व डाक दिवस के साथ होगी। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत 10 अक्तूबर, 2023 को वित्तीय सशक्तिकरण दिवस, 11 अक्तूबर, 2023 को फिलेटली दिवस (डाक टिकट संग्रहण), 12 अक्तूबर, 2023 को मूल एवं पार्सल दिवस तथा 13 अक्तूबर, 2023 को अंत्योदय दिवस मनाया जाएगा।
राम देव पाठक ने कहा कि डाकघर की लाभकारी बचत योजनाएं जैसे डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, आवर्ती जमा, सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र तथा पीपीएफ योजनाओं से कम आय वाले व्यक्ति लाभान्वित हो सकते है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading