मार्च 11, 2026

मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हज़ार रुपये का अंशदान

कोटखाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाग डुमैहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 हज़ार रुपये का अंशदान दिया।
रोहित ठाकुर ने इस पुनीत कार्य के लिए पंचायत के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता राशि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस संकटकाल में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने प्रभावित परिवारों को राहत एवं पुनर्वास प्रदान करने में अद्वितीय कार्य किया है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading