मई 1, 2026

प्रथम अक्तूबर, 2023 को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान

02 अक्तूबर को विशेष ग्राम सभाएं होंगी आयोजित

सोलन ज़िला की सभी 240 ग्राम पंचायतों में प्रथम अक्तूबर, 2023 को विशेष स्वच्छता अभियान कार्यान्वित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अजय यादव ने दी।
अजय यादव ने कहा कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि एवं समस्त जनता अपने-अपने गांव व पंचायत के सार्वजनिक स्थलों, जल स्त्रोतों एवं अन्य स्थानों की सफाई करेंगे।
उन्होंने कहा कि 02 अक्तूबर, 2023 को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इन विशेष ग्राम सभाओं में स्वच्छ भारत मिशन के मानकों के अनुरूप सर्वोच्च स्थान हासिल करने वाली ग्राम पंचायतें अपने गांव को खुले में शौच मुक्त मॉडल घोषित करने के लिए प्रस्ताव पारित करेंगी।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading