मार्च 14, 2026

उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर

उचित मूल्य दुकान के धारक देहूंघाट वार्ड नम्बर 1 ने उचित मूल्य की दुकान का त्यागपत्र दिया है। इस कारण अब नए धारक के लिए उचित मूल्य की दुकान खोलने के आवेदन मांगे जा रहे है। यह जानकारी ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन नरेन्द्र कुमार धीमान ने दी।
नरेन्द्र कुमार धीमान ने कहा कि उचित मूल्य की दुकान लेने के इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं आॅनलाईन माध्यम से 13 अक्तूबर, 2023 तक आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं emerginghimachal.hp.gov.in वेबसाईट पर अपनी वांछित सूचना व अन्य आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। आवेदनकर्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आवेदन प्रपत्र के साथ 10वीं का प्रमाण पत्र तथा अन्य उच्च शिक्षा प्रमाण पत्र, वित्तीय स्थिति, भूतपूर्व सैनिक, अपंगता, शिक्षित बेरोज़गार होने की स्थिति में स्वयं या परिवार के किसी भी व्यक्ति के रोज़गार में न होने के सम्बन्धी प्रमाण पत्र, दुकान की उपलब्धता एवं भण्डारण क्षमता, विधवा, एकल नारी, बी.पी.एल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, परिवार से सम्बन्धित आदि प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए अधिक जानकारी व औपचारिकताओं के सम्बन्ध में इच्छुक व्यक्ति या संस्था किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading