मार्च 10, 2026

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), क्षेत्रीय कार्यालय शिमला द्वारा त्रैमासिक हिन्दी कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), क्षेत्रीय कार्यालय शिमला द्वारा 18 सितंबर 2023 को हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत त्रैमासिक हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इन कार्यशालाओं का आयोजन हिन्दी के प्रति जागरूकता फैलाने एवं कार्यालय उपयोग में हिन्दी में कार्य करने कों बढ़ावा देने के उदेश्य से नियमित रूप से किया जाता है।

कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए, अल्ताफ हुसैन हाजी, उप महानिदेशक, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), क्षेत्रीय कार्यालय शिमला ने कहा कि हिन्दी की उपयोगिता निरंतर बढ़ती जा रही है व उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अधिक से अधिक कार्य हिन्दी में करने हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यशाला में हिन्दी के प्रयोग हेतु सरकार द्वारा लागू धाराओं, नियमों इतियादी पर चर्चाएं की गई व विशेष तौर पर हिन्दी के उपयोग पर एक प्रेज़न्टैशन भी प्रतिभागियों को दिखाई गई। इसके साथ ही दिनांक 14 से 29 सितंबर तक चलने वाले हिन्दी पखवाड़े के दौरान चल रही प्रतियोगिताओ में भी प्रतिभागियों को बढ़ चढ कर भाग लेने का हाजी द्वारा आह्वान किया गया।

कार्यशाला में क्षेत्रीय कार्यालय शिमला व उप क्षेत्रीय कार्यालयों हमीरपुर, मण्डी, धर्मशाला से आए वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारियों, क्षेत्रीय प्रवेक्षक व क्षेत्रीय प्रगणकों के अलावा स्थापना अनुभाग के कर्मचारियों ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading