उपायुक्त सोलन ने आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के सोलन प्रवास के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सोलन प्रवास के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रवास के लिए पुलिस, लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड इत्यादि विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
